DNN सोलन
डायनामिक इंडिया युवा मंडल द्वारा आयोजित आठ दिनों तक चलने वाला राज्य का सबसे बडा गैर सरकारी मेला हिमाचल उत्सव लगातार 17 वें साल सोलन में धूमधाम से मनाया जा जाएगा। रविवार 15 सितम्बर से शुरू हो रहे हिमाचल उत्सव का विधिवत उदघाटन हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज करेंगे उनके साथ सोलन भाजपा के नेता राजेश कश्यप सहित ग्रीन हिल्स गु्रप के चेयरमैन कृपाल सिंह पसरीचा संध्या के विशिष्ठ अतिथि होंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में टीवी शो की मशहूर गायिका सुची अरोड़ा और मास्टर लक्की के अलावा पहाडी गायक रघुवीर सिरमौरी और नरेश तथा ग्रीन हिल्स कालेज के छात्र छात्राओं का कार्यक्रम होगा। पहली संध्या में वेस्टर्न डासेंज और गु्रप डासेंज भी पेश किए जाऐगें। 22 सितम्बर को अंतिम संास्कृतिक संध्या में गायक कार्तिक शर्मा और पहाडी गायक रामपुर के राजीव शर्मा, पूनम सरमाइक के कार्यक्रम के साथ पंजाबी गायक दविंदर दिल और सेलीब्रिटी डांस गु्रप डी पायरेटस के शानदार डांसेज भी होंगे।
मेेले के दौरान हिमाचल के स्टार कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा, पीटीसी वायस आफ पंजाब के विजेता गौरव कांैडल, ंअजय चैहान, पंजाबी गायक सोनू सुरजीत व अर्जुन गोपाल, गायक डा. मदन झाल्टा व सुरेश वर्मा, दीपक चैहान, टीवी स्टार अनुशा जोशी और टवींकल, डानी राना, दीपक जनदेवा, गायक बबलू, मुकुल, मोहित गर्ग, नरें्रद नीटू, जिया लाल, सोहन सिंह, संजय सहोता, डिम्पल ठाकुर, पूनम सरमाइक, मास्टर स्वर, राज शर्मा, सुर्दशन दिवाना, सुमन, सुनिता, इंदुबाला, अजय भारद्वाज के अलावा सेलिब्रिटी डांस गु्रप द लास्ट किंग्स कू्र, एसजे डांसिंग जोन, नीप्पा डांस एकेडमी और डी पायरेटस के वेस्टर्न डांसेज आकर्षण का केंद्र होंगे।
डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और संस्थापक महासचिव कीर्ती कौशल ने बताया कि लगातार 17 वें साल आयोजित हो रहे हिमाचल उत्सव के खास आर्कषणों में 8 रंगारंग सांस्कृतिक संध्याऐं, 100 से ज्यादा स्टाल वाला शापिंग मेला, मल्टी कुजीन फूड फेस्टिवल,झूले, हिमाचल आईडल गायन प्रतियोगिता , राज्य स्तारीय कबडडी प्रतियोगिता, स्कूलों की ग्रुप डांस प्रतियोगिता और अन्य कई तरह की प्रतियेागिताऐं आयोजित की जा रही हैं। संस्थापक मंडल के सदस्यों ने बताया कि हिमाचल के स्टार गायकों के साथ हमेशा की तरह नवोदित कलाकारों के लिए उत्सव में पर्याप्त समय दिया जाऐगा। सोलन के आस पास स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानो के बेहतरीन कार्यक्रम भी पेशेवरों कलाकारों को कडी टक्कर देंगे।
उत्सव के दौरान दो दिनों तक हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में आडिशन के दौरान चुने हुए गायक अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करेंगे। हिमाचल आईडल के विजेता और कबडडी के विजेताओं को नकद पुरस्कार से भी नवाजा जाऐगा।
युवा मंडल के संस्थापक सदस्यों के साथ कार्यकारणी सदस्यों रविंद्र पंवर, अंकुश सूद, संजीव वर्मा, विशाल कश्यप, नीरज मेहता, गोपाल कश्यप, राजीव कंवर, अमित डोभाल, दूली चंद आदि ने उत्सव में इस बार बेहतरीन इंतजामों को जिक्र करते हुए बताया कि 17 वां हिमाचल उत्सव पिछले सालों के मुकाबले और ज्यादा रंगारग बनाया गया है। हर संध्या में हिंदी पंजाबी गायकों के साथ अनिवार्य रूप से एक या ज्यादा स्टार पहाडी गायकों के लिए समय रिजर्व रखा गया है।















