SOLAN युवक के घर से मिली हैरोइन

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने चिट्टा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की गिरफ्तारी पुलिस ने उसी के घर से की। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम चंबाघाट में गश्त पर थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुनाल अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ हैरोइन (चिट्टा) बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके मकान की तलाशी ली और 9.70 ग्राम हैरोईन 1705 रुपए व तराजु बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News