DNN बीबीएन(आदित्य)
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो युवकों ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर उससे करीब 6 लाख 70 हजार रुपए की ठगीकी। आरोप है कि ठगी करके युवकों ने वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा थमाकर उसे विदेश भेज दिया। शिकायत के आधार पर बद्दी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में पीयूष तिवारी निवासी बददी जिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसे मनीष शर्मा व मनजीत कुमार ने मिलकर इसे विदेश भेजने के नाम पर 6.70 लाख रूपए ले लिए और सही कागजात नतैयार करके वर्क विजा की जगह टूरिस्ट वीजा थम विदेश भेज दिया। उन्होंने बताया कि उसे इस बात की जानकारी उस समय हुई जब उसे विदेश से वापिस आना पड़ा। शिकायत में कहा गया कि लौटने के बाद उसने इससे अपने पैसे वापिस मांगे, लेकिन यह इसे पैसे वापिस नहीं दे रहे है। एएसपी बद्दी एनकेशर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।















