DNN बीबीएन (आदित्य)
महिला थाना बद्दी के तहत एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी है। महिला थाना में दी शिकायत में उक्त महिला ने बताया कि यह एक उद्योग में काम करती है। इस घर एक व्यक्ति का आना जाना है और वह इसे जानती है। 18 मई को इसने इसे घर पर अकेली पाकर इसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति इसे डराता, धमकाता और ब्लैकमेल करता है कि अगर किसी को इस बारे में बताएगी तो यह इसे जान से मार देगा। मामले की पुष्टिकरते हुए ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।















