जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Crime Himachal News Solan
DNN सोलन
सोलन के बसाल के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने जांच में पाया कि ग्राम पंचायत बसाल में महिला किराए के कमरे में रहती थी। वह पिछले 3 दिनों से अपने घर से लापता थी। महिला की पहचान द्रोपदी (62) वर्ष के तौर पर हुई है। ए.एस.पी. डा. शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

News Archives

Latest News