DNN मंडी
राष्ट्रीय पोषण अभियान की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठीगैहरी में मारूती युवा मंडल द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय लोगों ने भी अपना पूरा योगदान दिया और इसमें भाग लिया। आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू हुई यह जागरूकता रैली पूरे कोठीगैहरी गांव में गई और लोगों को सही पोषाहार के बारे में जानकारी दी। मारूती युवा मंडल के प्रधान अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र मंडी की जिला युवा समन्वयक रेणू के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस अभियान को छोटे-छोटे गांवों तक लेकर जाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को पोषाहार के बारे में जागरूक किया जा सके। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रोमती देवी, कांता देवी, शकुंतला देवी, आशा वर्कर सरला देवी, युवा मंडल के सचिव सचिन कुमार, सदस्य हेम चंद, आशु और प्रशांत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।















