सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला व्यक्ति, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

Crime Solan

DNN परवाणू
जिला के प्रवेश द्वार परमाणु में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा होगा कि इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शिवालिक कैफ़े के पास सड़क किनारे किसी का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की जब से आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त नंदलाल निवासी शिमला के तौर पर हुई है। वहीं शव के नजदीक ही कीटनाशक दवाई की शीशी भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

News Archives

Latest News