DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
मनाली के जगतसुख गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया जबकि अन्य चार को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया साथ ही मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई पटना में एक मकान पूरी तरह से जल गया जबकि आसपास के अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण राजेश, नितिन और मनु ने बताया कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो वो वैसे ही घटना स्थल की ओर भागे। उन्होंने बताया कि आग लगने से पड़ोस के घरो को भी नुकसान पहुंचा है।
अग्निश्मन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलेते ही वो दलबल सहित मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग घर को अपने आगोश में ले चुकी थी। उन्होने बताया कि आसपास के चार घरो को आंशिक रुप से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में पा लिया है लेकिन घर जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि घर शफी मुहम्मद का है। घटना के समय शफी वहाँ नही था लेकिन उनका कामगार वहाँ रह रहा था। मनाली एसडीएम अमित गुलेरिया ने बताया कि आग लगने से शफी मुहम्मद को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया की प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए गए हैं । डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले ही छानवीन शुरू कर दी है।















