हिमाचल की महिलाओं को अब नहीं झोंकना पड़ेगा चूल्हा

Politics Solan

DNN सोलन 
नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्षा मीरा आनंद ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध हुई है। मीरा आनंद आज यहां जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सोलन द्वारा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित करने के उपरांत लाभार्थियों को संबोधित कर रही थी। 
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पात्रता अनुसार इस योजना का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में विपुल गैस एजैंसी सोलन और प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की गैस एजैंसी द्वारा सोलन जिला की 13 ग्राम पंचायतों के 58 उपभोक्ताओं को रसोई गैस कुनैक्शन वितरित किए गए।

News Archives

Latest News