जानिए.. SOLAN में किस दिन रहेगी बिजली बंद

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 सितंबर, 2019 को 11 केवी फीडर का आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। 
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 5 सितंबर, 2019 को इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों सब्जी मंडी, जेल एवं पुलिस लाइन व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक बाधित रहेगी। 
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। 

News Archives

Latest News