DNN नालागढ़
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ व बददी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने रात को रॉड से चार दुकानों व नालागढ़ में एक घर के ताले तोड़कर सोने के गहने व लाखों रुपयों की नगदी और सामान ले गए। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। चोर कार में नकाब पहनकर आए थे। जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। पहले चोरों ने ने बददी में चोरी की और उसके बाद नालागढ़ में चोरी को अंजाम दिया है। चोर बददी की साई इलेक्ट्रॉनिक्स से 20 लाख के करीब व शिव डीजे के छह लाख के लाख के करीब और नालागढ़ में वाहेगुरु कम्युनिकेशन के छह लाख के करीब और कर्ण कम्युनिकेशन के 15 लाख रुपए के करीब सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। वहीं नालागढ़ की हिमुड़ा कालोनी में भी चोर दिन-दिहाड़े एक घर से लाखों रुपयों के गहने व नगदी उड़ा ले गए। चोरों ने मोबाइल की दुकानों को ही निशाना बनाते हुये मोबाईल की दुकानों में से अधिकतर मोबाइल असेसरी और एलईडी टीवी समेत अन्य उपकरणों को लेकर फरार हो गए हैं। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो मामले की सूचना स्टोर के मालिकों औऱ पुलिस को दी। हालांकि घटना के बाद एसपी बददी रोहित मालपानी स्वयं छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश की। जिला पुलिस के एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।















