SOLAN पुलिस ने चिट्टे के साथ किए 2 ARREST

Crime Solan

 

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीती रात की गई। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने दोहरीदीवाल सपरून में एक युवक को रोककर चेक किया। इसके पास से पुलिस ने 10.94 ग्राम हेरोइन बरामद की। युवक ने पुलिस को अपना नाम विकास सागर उम्र 23 वर्ष बताया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान जतिन नाम के एक अन्य युवक को चेक करने पर उसके पास से 9.70 ग्राम हेरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यहां आपको बता दें कि सोलन पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है जिसे लगातार कामयाबी मिल रही है।

News Archives

Latest News