सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला व्यक्ति, जांच शुरू

Crime Solan

DNN सोलन

शहर के वार्ड नंबर 7 के धोबीघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मृतक की बेटी के अनुसार इस व्यक्ति की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। मृतक की पहचान जगत सिंह के तौर पर हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की तबीयत सुबह के समय खराब थी और वह अकेला अपने घर से अस्पताल की ओर चल दिया। घर से निकलने से पहले उसने अपनी बेटी को इस विषय में जानकारी दी। बेटी को उसने अस्पताल पहुंचने के लिए कहां, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News