कमरे में खेल रहे थे जुआ और पहुंच गई POLICE

Crime Solan

DNN सोलन

सपरून क्षेत्र में एक कमरे में जुआ खेलने की भनक के चलते पुलिस ने छापा मारा और जुआ खेलते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सपरून क्षेत्र में एक कमरे में छापा मारा और वहां पर 3 लोगों को जुआ खेलते हुए पाया। जिनकी पहचान लायक राम, सुमित सिंह, विनय शर्मा के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते व 10400 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News