SOLAN रिवाल्वर दिखाने की सूचना पर पुलिस ने पकड़े पंजाब के युवक

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

सोलन में उस समय सनसनी फैल गई जब एक आटो चालक के साथ पंजाब नंबर के वाहन में सवार युवकों का देहूंघाट में विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने आटो वाले को रिवाल्वर दिखाई। जिसके बाद आटो चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को सब्जी के नजदीक पकड़ लिया और उसमें सवार युवकों को पकड़कर पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि पास को लेकर हुए विवाद के दौरान युवकों ने आटो चालक को रिवाल्वर दिखाई है। इस आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर युवकों को सब्जी मंडी के नजदीक पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रिवाल्वर नहीं मिली है। उनके पास एक रिवाल्वरनुमा लाइट बरामद हुआ है। फिर भी पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News