DNN धर्मशाला
विद्युत उपमंडल, चड़ी के सहायक अधिशाषी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 के.वी. उपकेंद्र गज में सालाना मरम्मत व आवश्यक रखरखाव के कारण इस उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों घरोह, शिव नगर, वंडी, कल्याड़ा, चड़ी, डढ़म्ब, भटेच्छ, भितलू, चमियाला, कुट, करेरी आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त कैंट और तोतारानी में जोकि धर्मशाला के अंतर्गत आते हैं, इनमें भी विद्युत आपूर्ति दिनांक 23 अगस्त, 2019 को प्रातः 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।















