DNN शिमला
प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों में दो महिलाएं शामिल हैं । पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को चिट्टे को लेकर सूचना प्राप्त हुई । इस आधार पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारा और वहां से 0.69 ग्राम चिट्टे के साथ-साथ 1.94 लाख रुपए नकद बरामद किए। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की आगामी जांच चल रही है।















