SOLAN में सोमवार को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

Others Solan

DNN सोलन

सोलन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते हैं कई रोड बंद हो गए हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों में मलबा गिरा है और यदि बारिश जारी रहती है तो और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार की छुट्टी घोषित कर दी है। स्कूल कॉलेजों के अलावा आंगनबाड़ियों में भी सोमवार को छुट्टी रहेगी। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने यह आदेश जारी किए हैं। उनके आदेशों के तहत सोमवार को सभी निजी व सरकारी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ीया बंद रहेगी।

News Archives

Latest News