DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
कसोल घाटी में पुलिस ने चल रही रेव पार्टी में छापा मारकर करीब 50 विदेशी लड़कियों सहित अन्य लोगों को पकड़ा है। कुल्लु पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम एक फुलमुन पार्टी को रोकने के लिए रात के अंधेरे में छापा मारा। जहां अवैध रूप से विदेशी पर्यटकों के साथ डीजे की थाप पर फुलमुन पार्टी का आयोजन चला था। कुल्लु पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कसोल के चोज पैदल रास्ते के मध्य में अलिहागि में अवैध फुलमुन पार्टी का आयोजन चला हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ढाई घंटे पैदल रास्ते चलकर फुलमुन पार्टी स्थल पर पहुंची। जहां 50 विदेशी लड़कियां सहित अन्य देशी विदेशी लोग डीजे की थाप पर मदहोश होकर झूम रहे थे। जैसे ही विदेशियों ने पुलिस को देखा वैसे ही पार्टी में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सभी को दबोचकर पकड़ लिया। पुलिस ने डीजे ओर फुलमुन पार्टी के आयोजक पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई कर दी है।
इस मामले में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पाया कि प्रताप सिंह बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से विदेशी सैलानियों को इक_ा करवा कर रेव पार्टी का आयोजन करवा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। सिंह ने कहा कि पार्टी अवैध रूप से की जा रही थी जिसमें 50 विदेशी लड़कियां भी शामिल थी। इसके अलावा देशी विदेशी पर्यटक भी फुलमुन पार्टी करने आए हुए थे।














