DNN सोलन
ऊना हल्के के विधायक सतपाल रायजादा के खिलाफ भाजपा के नेताओं द्वारा राजनैतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये बात एक संयुक्त बयान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अरुण शर्मा, संजय भंडारी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी व जिला कांग्रेस सोलन के महासचिव अधिवक्ता रोहित शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा ने हमेशा ही खनन माफिया और ड्रग माफिया का जमकर विरोध किया है और ऊना में इनके खिलाफ जंग छेड़ रखी है। जिससे उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है औऱ यही बात ऊना के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पचा नहीं पा रहे हैं और इस प्रकार के राजनीतिक षडयंत्र रच रहे हैं। सतपाल रायजादा एक ईमानदार और जुझारू नेता हैं और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने चेताया यदि भाजपा अगर अपनी ओछी राजनीति से बाज़ न आई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।














