SOLAN में नवविवाहिता ने लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan
DNN सोलन
सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की । एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में पाया कि मृतक निशा उम्र 24 वर्ष की शादी जून माह में हुई थी। वह सोलन से जेबीटी की ट्रेनिंग कर रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अपनी सहेली के साथ यहां पर रहती थी और उसका पति बीती रात ही सोलन आया था। सुबह वह कहीं काम से चला गया। जब निशा ने अपने रिश्तेदारों का फोन नहीं उठाया तो उसका पति उसे देखने के लिए कमरे में आया और उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से अंदर देखा तो पाया कि वह फंदे से लटकी हुई है। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों की सहायता से उन्होंने खिड़की को तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।

News Archives

Latest News