DNN बीबीएन (आदित्य चड्ढा)
बिहार में एक आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम का एक कांस्टेबल अपनी ही पिस्तौल से चली गोली से घायल हो गया। गोली कांस्टेबल की जांघ में लगी। उसे साथी पुलिस कर्मियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक साईबर सैल बददी की टीम का एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिस्टल के अचानक चलने से हुआ , गोली कांस्टेबल प्रवीण की जांघ पर लगी, उसे उसके साथी पुलिस कर्मी खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल लाए जहां उसका उपचार करवाया। घायल कांस्टेबल की हालत में अब सुधार है और जल्द ही उसके हिमाचल लौट आने की उ मीद है। साईबर सैल की टीम धोखाधड़ी के मामले में एक फरार चल रहे आरोपी की धर पकड़ के लिए पटना(बिहार) रवाना हुई थी, वहां कांस्टेबल प्रवीण मेहता अपनी ही पिस्टल से अचानक चली गोली का शिकार हो गया। एएसपी बददी एन के शर्मा ने बताया कि बताया कि पटना में एक कांस्टेबल अपनी ही पिस्टल से निकली गोली से घायल हो गया, उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है।















