DNN सोलन
सोलन में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने के मामले में सोलन पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। सोलन पुलिस के एएसपी व मीडिया प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि सोमवार को सपरून क्षेत्र से जो लोगों द्वारा बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के शक पर व्यक्ति को पकड़ा गया था वह लोगों को नग बेचने का कार्य करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने व्यक्ति को पकडऩे के बाद उसको लेकर जांच की। उसका आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को देखा और उनके घर पर बात भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस के ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है कि सोलन में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आए। यदि किसी को किसी पर शक है तो पुलिस को इस संबंध में सूचना दे। स्वयं कानून को हाथ में न ले। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है और जनता इस मामले में पुलिस का सहयोग सूचना देकर सकें।















