SOLAN में हुए HRTC कर्मचारियों के चुनाव, ईश्वर चंद को मिली कमान

Others Politics Solan
DNN सोलन
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ सोलन इकाई के सोमवार को चंबाघाट स्थित कर्मशाला परिसर में चुनाव हुए। चुनावी प्रक्रिया संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुए। इसमें ईश्वर चंद को प्रधान हरिशचंद को वरिष्ठ उपप्रधान, चंद्रमोहन व शेखर को उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर को सचिव, विशाल शर्मा को सह सचिव, शंकर सिंह संगठन सचिव, श्यामानंद सह संगठन सचिव, कपिल ठाकुर कार्यालय सचिव, सुनीता ठाकुर सह कार्यालय सचिव, जितेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, शारदानंद सह वित्त सचिव, कपिल शर्मा प्रेस सचिव, वेद प्रकाश प्रवक्ता, बृजलाल गर्ग मुख्य सलाहकार,श्याम लाल सलाहकार, जोगिंद्र सिंह संयोजक व नरेश कुमार सह संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा सुनीता ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार पाल, प्रेमचंद, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्णू राम, मोहन लाल, राजेश कुमार, नीरज कुमार, कर्मचंद, केशवकांत, सोहन लाल, कर्मचंद, नीमचंद, गोपालचंद, इंद्र सिंह,धर्मेंद्र कुमार,ज्ञानचंद,श्याम लाल,चैन लाल व राम दास ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

News Archives

Latest News