IPH ने भरे पानी के सैंपल, रिपोर्ट से होगा गुणवत्ता का खुलासा

Others Solan

DNN सोलन

सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को आईपीएच विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल भरे। विभाग की टीम ने सोलन शहर के टैंक रोड स्थित मुख्य टैंक सहित विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल भरे और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीएच विभाग गिरी पेयजल योजना व अश्विनी पेयजल योजना के माध्यम से पानी की क्लोरिनेशन करके नगर परिषद के मुख्य टैंको तक पहुंचा रही है। जिसके बाद मुख्य टैंकों में क्लोरिनेशन करने की जिम्मेवारी नगर परिषद की है। ऐसे में विभाग की टीम ने नगर परिषद टैंक से आगे शहर में सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल लिए हैं ताकि पानी की गुणवत्ता का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह बरसात के मौसम को देखते हुए आईपीएच विभाग विभिन्न स्थानों पर पानी के सैंपल भर रहा है। इसमें प्राकृतिक जल स्रोत भी शामिल हैं। ताकि यह साफ हो सके की लोगों द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा पानी साफ है या नहीं ।

News Archives

Latest News