बालद नदी में डूबने से बच्चे की मौत

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बीबीएन (आदित्य चड्ढा)
बीबीएन की बालद नदी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बद्दी-सनसिटी रोड़ पर हरियाणा हिमाचल सीमा पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे जब दो बच्चे शौच के लिए गए। इसी दौरान नदी का तेज बहाव आ गया। घटना के दौरान एक बच्चा तो बच कर निकल गया, लेकिन दूसरा पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना में 11 वर्षीय महराज आलम की मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि बालद नदी में पानी के तेज बहाव में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ अस्पताल भेज दिया है।

News Archives

Latest News