DNN धर्मपुर
विश्व हेरिटेज कालका शिमला रेल मार्ग पर एक बार फिर मलवा गिरने के कारण रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। धर्मपुर सनवारा के बीच में रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा गिर जाने के कारण इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया है। मलबा गिरने की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग के कर्मचारी ट्रक से मलवा हटाने के लिए मौके की ओर रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस बरसात में लगातार कालका शिमला रेल मार्ग मलवा गिरने के कारण बाधित हो रहा है । जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही परमाणु के नजदीक भारी मात्रा में मलवा आने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया था।















