DNN सोलन
सोलन के पावर हाउस में एक व्यापारी के आवास पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। इसके बाद सोलन पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोलन लाई है। ताकि उससे सोलन में दर्ज मामले को लेकर पूछताछ कर सके। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे सोलन लगाकर मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मामले में बड़े खुलासे होंगे।















