DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
बाल कृष्ण शर्मा को मिशन मोदी अगेन संगठन का जिला प्रभारी बनाया गया है। बाल कृष्ण जिला के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में प्रदेश में भी अपनी सेवाएं देंगे। बाल कृष्ण ने संगठन को मजबूती प्रदान करने को शिमला में राष्ट्रीय अध्य्क्ष राम गोपाल काका और प्रदेश अध्यक्ष संजय ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का गठन किया। दीनानाथ को कुल्लू जिला का अध्यक्ष तथा अब्बू शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। बन्जर मण्डल से हेमराज शर्मा व जोग राज को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कंचन शालू को महिला मोर्चा अध्यक्ष व विद्या बंती को उपाध्यक्ष, इंद्रा को महामंत्री बनाया गया। मनाली मण्डल से विद्या को महिला मोर्चा के अध्य्क्ष व सोनम डोलमा को उपाध्यक्ष, कुल्लू मण्डल से रितु साही अध्य्क्ष व कब्जा की उपाध्यक्ष बनाया गया है। बंजार से ममता ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। बंजार मण्डल से हेम राम शर्मा को युवा अध्य्क्ष, जोग राज उपाध्यक्ष व बालकृष्ण व लाहुली को सदस्य बनाया गया। मनाली से गोपाल को यूथ का उपाध्यक्ष बनाया गया है।इशारा देवी व गीता नंद शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। कुल्लू प्रभारी बाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि 2024 में मोदी सरकार को रिपीट करने के लिये यह संगठन गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिये आज से ही काम शुरू कर दिया है। हर मण्डल के बूथ में संगठन के सदस्य बनाए जाएंगे और हर वर्ग को लोगो को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लु में 10 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।