DNN अर्की
अर्की के मंडैत गांव में घासनी में घास काट रहे एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते पर एक अन्य व्यक्ति द्वारा फायर करने का मामला सामने आया है। घटना में गोली के छर्रे कुत्ते पर लगे है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव मंडैत, डा. शालाघाट तहसील अर्की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह घर के साथ घासनी में घास काटने गया तथा साथ में इसका पालतु कुत्ता भी था। थोड़े समय बाद धर्म सिंह का पुत्र सन्दीप घर से 100 मीटर दुर रास्ते से बंदूक लेकर घासनी के नीचे पहुंचा तथा इसके कुत्ते को फायर कर दिया। बंदूक की आवाज आने के बाद कुत्ते की चीखने की आवाजे आने पर यह घटनास्थल की ओर दौड़ा, कुत्ता रेंगता हुआ खेतों में बेहोश पड़ा था। कुत्ते का जख्म साफ करके देखा तो पांच छर्रे उसके पेट के नीचे लगे थे। धर्मसिंह ने इसे धमकियां व गालियां दी। धर्म सिंह व उसके पुत्रों ने इनका जीना मुश्किल कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादस की धारा 429, 506 व धारा 25 हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।