DNN सोलन
सोलन शहर के चंबाघाट निवासी निमिशा ठाकुर ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका की टैक्साज यूनिवर्सिटी एट आरलिंगटन में एनालेटिकल कैमेस्टरी में पीएचडी कर रही निमिशा ठाकुर को लिक्विड क्रेमेटोग्राफी की आधुनिक शोध के लिए इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। निमिशा ठाकुर को लेसली एटरे आईएससीसी अवार्ड-2019 मिला है। ज्ञात रहे कि निमिशा ठाकुर अमेरिका के उस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही है, जहां कल्पना चावला ने अपनी शिक्षा ली। निमिशा के पिता प्रो. आरके ठाकुर पीजी कॉलेज सोलन में गणित विषय और माता अंजू ठाकुर एससीईआरटी सोलन में गणित विषय की प्रवक्ता है।
निमिशा ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा सोलन में हुई। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कैमेस्टरी में एमएससी के बाद भाभा ऑटोमिक सेंटर मुंबई से इंटनरशिप की। निमिशा के चार आर्टीकल नामी जनरल में प्रकाशित हो चुके हैं। निमिशा के पिता प्रो. आरके ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी अमेरिका के आरलिंगटन में डॉ. डेनियल आर्मस्टांग के अंडर पीएचडी कर रही है। उन्होंने बताया कि निमिशा ठाकुर आजकल इंटरफेसिंग ए न्यू डिटेक्टर बेस्ड ऑल माइक्रोवैब स्पेटरोस्कॉपी विद गैस क्रोमेटोग्राफी पर काम कर रही है।















