DNN शिमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद पूरे देश में कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी शिमला में प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन को लेकर नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोका और घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जिसके बाद प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने यूपी पुलिस द्वारा प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने की घटना को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। शिमला में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने योगी सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।