फिर बंद हुआ कालका शिमला रेलवे ट्रैक, सनवारा व जाबली के बीच गिरा मलवा

Crime Solan

DNN धर्मपुर
कालका शिमला रेल मार्ग पर वीरवार को फिर मलवा गिर जाने के कारण ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है। दोपहर करीब 2:00 बजे सनवारा और जाबली के बीच रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर जाने के कारण शिमला से कालका की ओर जा रही ट्रेन को चालक को रोकना पड़ा मलबा गिरने की जानकारी चालक ने विभाग को दी। जिसके बाद मौके के लिए रेलवे विभाग की टीमें रवाना हो गई हैं ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलने के बाद कालका से शिमला की ओर जाने वाली ट्रेनों को फिलहाल कालका में ही रोक दिया गया है। जबकि एक अन्य ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। इस बरसात में बार-बार रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आपको बता दें कि वीरवार को भी इस ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण यह मार्ग करीब 6 घंटे तक बंद रहा था। समाचार लिखे जाने तक रेलवे विभाग की टीम मलवा हटाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी और मलबा हटाने का कार्य चला हुआ था इसके बाद ही इस ट्रैक पर यातायात पुनः बहाल हो पाएगा।

News Archives

Latest News