DNN सोलन
सोलन के सपरून स्थित एक व्यवसाई के आवास पर एक अज्ञात हमलावर ने तीन बार हवा में फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने जिला की सीमाओं को चारों तरफ से सील कर दिया है। हर वाहन को चैक किया जा रहा है । आपको बता दें कि यह गोलियां सोलन के व्यवसाई राजकुमार मित्तल के घर पर चलाई गई हैं । कुछ दिन पहले इनके कसाई गली स्थित कार्यालय में भी नकाबपोशो ने घुसकर इन पर बंदूक तानी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौर रहे कि राजकुमार मित्तल व एक अन्य व्यवसाई के बीच विवाद चला हुआ है। जिसके चलते सोलन शहर में इस प्रकार की घटनाएं पहले भी घट चुकी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:42 बजे एक व्यक्ति जिसने मुंह पर नकाब पहना हुआ था अचानक राजकुमार मित्तल के घर के पास आया उसने घर के पास से पहले वाहन पर एक फायर किया इसके बाद भी पीछे को भागा और मरते समय उसने दो बार गोलियां चलाई घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा भी मौके पर पहुंच चुके हैं।















