DNN सोलन
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा है कि परवाणु-शिमला फोरलेन के निर्माणाधीन कार्य के दौरान बरसात के सीजन के दौरान मुस्तैदी रखने के अलावा विशेष एहतियात भी बरतें ताकि भूस्खलन जैसी स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रह सकें। उपायुक्त आज यहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व फोरलेन कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने फोरलेन कंपनी के अधिकारियों को फोरलेन कार्य के दौरान विशेषकर बरसात के मौसम में एहतियात बरतने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों, स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दौरान फोरलेन के कंपनी अपनी मशीनरी व मैन पावर पूरी तरह से मुस्तैद रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति से शीघ्र निपटा जा सके और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो।
उन्होंन कहा कि परवाणू-शिमला फोरलेन पर जाबली में सड़क के साथ लगते विद्यालय में रिटेनिंग वाॅल शीघ्र लगाई जाए ताकि भूस्खलन न हो। उन्होंने कुमारहट्टी के पास सड़क के सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने धर्मपुर बाजार में रिटेनिंग वाल तथा ड्रेन सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम में फोरलेन कार्य के दौरान भूस्खलन की आशंका रहती है। इसके दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन को यातायात को सुचारू रखा जाए ताकि यातायात जाम की समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाए तथा पर्यटकों व चालकों की सुविधा के लिए एडवाइजरी बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने फोरेलन कंपनी को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर विभिन्न डंपिंग साईओं पर रामबाण रोपित करें भूमि को क्षरण होने से रोका जा सके। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, एसडीएम सोलन रोहित राठौर, फोरलेन कंपनी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण के अधिकारी उपस्थित थे।