DNN धर्मशाला
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक 10 जुलाई को डीआरडीए के सभागार में सांय 5 बजे आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि समिति विभिन्न विभागों द्वारा जिला में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के बजट एवं खर्च सम्बन्धी मामलों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगी और मौके पर जाकर योजनाओं के स्थल का निरीक्षण भी कर सकती है।
उपायुक्त ने बताया कि रमेश चन्द ध्वाला समिति के सभापति हैं, जबकि विधायक जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, राजेन्द्र राणा, नरेन्द्र ठाकुर, जिया लाल, आशीष बुटेल, सुरेन्द्र शौरी, प्रकाश राणा, राजेश ठाकुर व सतपाल सिंह रायजादा सदस्य हैं।















