राज्यपाल से सोलन में प्रेस क्लब भवन निर्माण की उठाई मांग 

Others Shimla
DNN शिमला
जिला सोलन पत्रकार संघ (पंजिकृत) के एक शिष्टमंडल ने जिला मुख्यालय सोलन में प्रेस क्लब भवन निमार्ण को लेकर महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश आचार्य देवव्रत से राजभवन शिमला में मुलाकात की और इस संदर्भ में उन्हें ज्ञापन सौंपा। सोलन के पत्रकारों की कई वर्षों से यह मांग रही हैं कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह जिला मुख्यालय सोलन में भी प्रेस क्लब भवन का निर्माण होना चाहिए,ताकि
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जिला सोलन पत्रकार संघ को आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर पर भी हिमाचल प्रदेश सरकार को सोलन में प्रेस क्लब बनाने के लिए कहेंगे। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि प्रदेश सरकार ने पत्रकारों की इस मांग को स्वीकार करते हुए सोलन नगर के समीप चम्बाघाट में एक भू-खंड का चयन किया हुआ है। प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए भू-खंड का चयन हुए करीब दो वर्ष हो चुके हैं,लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो पाया है।
सोलन के पत्रकारों ने अपनी बातचीत में यह भी बताया  कि सोलन नगर के पूर्व में जहां शिमला नगर पड़ता है वहीं पश्चिम में चंडीगढ़ आता है। इसके उत्तर में बिलासपुर और दक्षिण में सिरमौर जिला आता है। इसलिए इस नगर का अपना अलग ही महत्व है। सोलन नगर लगभग हर सुविधा से परिपूर्ण है। ऐसे में पत्रकारों की इच्छा है कि सोलन नगर में भी एक सभी सुविधाओं से युक्त प्रेस क्लब भवन होना चाहिए,ताकि देश और प्रदेशभर से आने वाले पत्रकार भी यहां के प्रेस क्लब का लाभ उठा सकें।
राज्यपाल को दिए ज्ञापन में यह भी कह गया है कि इससे पहले जिला सोलन पत्रकार संघ ने इस संदर्भ में एक ज्ञापन हाल ही में उपायुक्त सोलन को भी दिया था,जिसमें जिला प्रशासन से मांग की गई है कि सोलन में बनाए जाने वाले प्रेस क्लब भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। पत्रकारों ने इस मामले में राज्यपाल महोदय से हस्तक्षेप करने और प्रदेश सरकार को इस संदर्भ में निर्देश देने का आग्रह भी किया है। जिला सोलन पत्रकार संघ को आशा है कि इस मांग को पूरा करने पर सोलन के पत्रकारों के साथ हो रहा भेदभाव दूर हो जाएगा।
महामहिम राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला सोलन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक एवं कार्यकारी प्रधान भानु वर्मा,महासचिव सुखदर्शन ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार संजय हिन्दवान,कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा,धर्मपाल ठाकुर, मोहन चौहान व अनुराग शर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य भी शामिल है।

News Archives

Latest News