SOLAN के नए DC KC चमन ने संभाला कार्यभार, सोलन में पहले भी दे चुके हैं सेवाएं

Himachal News

DNN सोलन

सोलन के नए डीसी केसी चमन में अपना कार्यभार संभाल लिया है। चमन के लिए सोलन जिला में कार्य करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वे सोलन जिला के विभिन्न पदों में सेवाएं दे चुके हैं । यही कारण है कि जनता को उनसे सोलन में विकास कार्यों को लेकर काफी उम्मीद है, क्योंकि वे सोलन की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं और उनके लिए यह क्षेत्र कोई नया नहीं है।

उपायुक्त की सीट पर पहुंचने से पहले चमन तहसीलदार, नालागढ़ व कंडाघाट से लेकर एसडीएम व एडीएम,जीएम उद्योग व एमडी जोगिंद्रा बैंक सोलन में कुशल प्रशासक के तौर पर छाप छोड़े चुके हैं। अब नए उपायुक्त की जिम्मेवारी ग्रामीण इलाके में सरकार की योजनाओं को तेजी से पहुंचाने की होगी।
सोलन जिला एकमात्र ऐसा जिला है जो विकास की दृष्टि से प्रदेश के मानचित्र पर तेजी से विकसित हो रहा है। विकास के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी सोलन जिला प्रदेश में अग्रणी रहा है। जहां तक राजस्व का बात है सोलन जिले से सबसे ज्यादा राजस्व प्रदेश को जाता है। यही वजह है कि सोलन जिले के हिमाचल का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। सरकार यहां पर कुशल प्रशासकों के हाथ में कमान देने की कोशिश करती रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए थे कि वह अपनी पसंद के अधिकारियों को जिला में ले जाएं ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक तेजी से पहुंच सके। इस दिशा में सोलन जिला के उपायुक्त के तौर पर केसी चमन को नई जिम्मेवारी सरकार ने सौंपी है। हालांकि अभी केसी चमन ने ज्वाइंन नहीं किया है लेकिन अगले दो दिन के भीतर सोलन को नया उपायुक्त केसी चमन के रूप में मिल जाएगा।
केसी चमन सोलन जिले की हर गली व मोहल्ले से परिचित है। उपायुक्त की हाट सीट तक पहुंचने से पहले केसी चमन कंडाघाट में बतौर तहसीलदार अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कंडाघाट की हर ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि केसी चमन से वाकिफ है। इसके अलावा केसी चमन सोलन में एसडीएम के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उद्योग विभाग के महा प्रबंधक के पद पर भी केसी चमन ने लोगो की सेवा की है।
सोलन स्थित दि जोगिंद्रा का-ओपरेटिव सेंट्रल बैंक के एमडी पद भी केसी चमन ने बैंक को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। लेकिन सबसे दूसरे पायदान के महत्वपूर्ण एडीएम पद पर केसी चमन ने सोलन के लोगों का दिल जीता है। इतना ही नहीं केसी चमन पिछले एक साल से बीबीएनडीओ में सीईओ के अहम पद पर काबिज है, लेकिन अब केसी चमन को सरकार ने सोलन का उपायुक्त बनाया है।
उपायुक्त के तौर पर केसी चमन सोलन जिले में आठवीं पारी खेलेंगे। लेकिन अब वह बतौर उपायुक्त यहां आ रहे हैं और सोलन जिले के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में विकास को नए पंख लगाएंगे। उपायुक्त के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचती है। एक किसम से उपायुक्त सरकार का आईना माना जाता रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की है लेकिन इसका क्रियान्वयन सही समय पर हो इसका जिम्मा मुख्य तौर पर उपायुक्त का ही होता है। लोगों को उम्मीद है कि केसी चमन सोलन जिले के विकास को लेकर अहम रोल निभाएंगे।

18 माह में सोलन जिले के मिला तीसरा उपायुक्त
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने अपने 18 माह के कार्यकाल में सोलन जिले की तीसरा उपायुक्त दिया है। इसके पहले हंसराज शर्मा मात्र एक माह अपने पद पर यहां रहे और विनोद कुमार भी करीब सवा साल ही उपायुक्त के पद पर टिक पाए। अब देखना है कि केसी चमन इस पद पर अपनी सेवाएं कितने समय तक देंगे। लेकिन लोगों में चर्चा है कि केसी चमन कम से कम दो साल तक तो उपायुक्त के पद पर रहेंगे।

News Archives

Latest News