पेड़ों पर लगाए गए पोस्टरों पर युवा मोर्चा ने जताया एतराज (VIDEO)

Politics Solan

DNN सोलन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चंबाघाट क्षेत्र में पेड़ो पर एक विशेष समुदाय के स्लोगन चिपकाने को लेकर कार्यवाहक उपायुक्त विवेक चंदेल को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ऐसे पोस्टरों के कारण धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश की गई है। ऐसे लोगों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई। युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि शहर में बाहरी राज्य के लोग लगातार जा रहे है, जिनकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इनकी आड़ में आपराधिक छवि वाले लोग भी यहां पर प्रवेश कर सकते है। ऐसे में यहां पर आने वाले लोगों की जांच होगी चाहिए।

WATCH VIDEO

News Archives

Latest News