बारिश के चलते चंबाघाट में गिरा मकान प्रशासन की टीम मौके पर

Crime Others Solan

DNN सोलन

सोलन के चंबाघाट में भारी बारिश के चलते एक मकान गिर गया । घर में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई ।घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है की चंबाघाट गुरुद्वारे के नजदीक इस मकान में महमूद पिछले 40 वर्षों से रह रहा था।

वीरवार को अचानक हुई बारिश के दौरान भारी मात्रा में पानी घर में घुस गया जिसके कारण मकान गिर गया। मकान का मलवा घर के नीचे पार्क हुए एक ट्रक पर गिरा जिसके कारण ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी अतुल ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

News Archives

Latest News