अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को लेकर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Others Solan

DNN सोलन
जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय अहम बैठक स्थानीय विश्रामगृह में जिलाध्यक्ष जेके ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में महासंघ को मजबूत बनाने तथा भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आगामी 7 जुलाई को प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव जो जिला मंडी के सरकाघाट में होना तय हुआ है के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि महासंघ के राज्य स्तरीय चुनाव में जिला सोलन से अध्यक्ष व महासचिव सहित 12 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके इलावा जिला में अपनी सेवाएं दे रहे प्रदेश स्तर के विभागीय यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव भी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष जेके ठाकुर ने सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वह सरकारघाट में होने वाली चुनावी प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।

News Archives

Latest News