DNN कंडाघाट (लवली)
चायल के एक होटल मालिक ने चंडीगढ़ की एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में राजीव शर्मा लिखा है कि इसने अपने होटल में डिजिटल एलईडी के चार बोर्ड लगाने के लिए सोनू निवासी चंडीगढ़ से 2 लाख 26 हजार 900 रुपए में बात की। बोर्डों को लगाने की डील तय होने के बाद सोनू व उसकी पत्नी सपना 11 मई 2019 इसके होटल में आए और बोर्ड को लेकर निरीक्षण भी किया। इसके 4 दिन बाद 15 मई इसने उक्त फर्म के खाते में 50 हजार रुपए बतौर एडवांस डाल दिए, लेकिन बाद में उसने काम नहीं किया और उसके द्वारा दिया गया जीएसटी नंबर भी आनलाइन गलत पाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।















