बेटी है अनमोल पर हुआ ये कार्यक्रम दिए 11 हजार व बेबी किट

Others Solan

DNN सोलन
रोटरी सोलन ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत  जो कन्या ने क्षेत्रीय अस्पताल  मे  जन्म लिया उन को  हाइजेनिक रखने के लिए बेबी किट  व 1100 रूपये  दिए गए। और उस के बाद  मरीजों के साथ तीमारदारों को भी नि:शुल्क  खाना खिलाया गया।

रोटरी क्लब के प्रधान मनीष तोमर  ने बताया कि रोटरी क्लब में अंतरराष्ट्रीय प्रधान से लेकर क्लब प्रधान तक सभी का सत्र एक जुलाई से 30 जून तक एक साल के लिए होता है। इसलिए एक जुलाई को पूरे विश्व में रोटरी अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस बार रोटरी सोलन  रोटरी नव वर्ष पर क्षेत्रीय अस्पताल  मे  जन्म लेने वाली कन्याओ को   हाइजेनिक रखने के लिए बेबी किट  व् 1100 रूपये  दे कर जन्म देने वाली माताएं को सम्मानित किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन रशिम धार सूद ने बताया की बेटी समाज पर बोझ नहीं बल्कि अनमोल हीरा होती है। ये समाज की रचयिता होती है। जिस देश में कन्या व संस्कृत का सम्मान होगा वही विकासशील देश बनेगा। जिस देश में जगत जननी कन्या का अपमान होगा वहा विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के अंदर कई ऐसी कुरीतियां सामने आई हैं, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या सबसे बड़ी सामाजिक कुरीति है। आज समाज के अंदर लड़कियों का प्रतिशत कम होता जा रहा है,ऐसे में कायस्थ रोटरी क्लब इस वर्ष बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता को सम्मानित करेगा। साथ ही समाज के अंदर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ काम करने वाले एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर  रोटरी क्लब के सचिव अनिल चौहान , राकेश प्रभाकर, , कृपाल कँवर, वीरेंदर साहनी अजेश शर्मा,सुखदेव रतन,  सुरजीत कुमार भारती , नन्द राम शर्मा परवीनगुप्ता, भानु शर्मा   शामिल रहे।

News Archives

Latest News