जानिए क्या क्या होगा इस बार शूलिनी माता की शोभायात्रा में

Others Solan

DNN सोलन
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के प्रथम दिन 21 जून को निकलने वाली शोभायात्रा का दायित्य इस बार भी माता शूलिनी देवी ट्रस्ट को सौंपा गया है। ट्रस्ट ने माता की शोभायात्रा को भव्यता के साथ निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए सदस्य माता शूलिनी देवी मंदिर ट्रस्ट एवं संयोजक शोभायात्रा समिति धर्मेंद्र ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में दी है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस बार शोभायात्रा को भव्य,सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए प्रयासरत है। इसमें श्रीगणेश, लक्ष्मी नारायण, शिव तांडव, राधा कृष्ण, देशभक्ति, ताडक़ा वध व अन्य बहुत सी झांकियां भक्तों का मन मोह लेगी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ हिमाचली विशेषकर बघाटी संस्कृति की झलक ठोडो मैदान में पडुआ, नाटी व गंगी शोभायात्रा की भव्यता को बढ़ाएगी। इसी तरह बैग पाइपर वाद्य,बैंड बाजा व विशेषकर ढोली की टीम लोगों का मनोरंजन करेगी। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी शोभायात्रा में चार चांद लगाएंगे।
शोभायात्रा मां शूलिनी मंदिर परिसर से शुरू होगी, जोकि चौक बाजार,अप्पर बाजार से पुराना बस स्टैंड पहुुंचेगी। इसके बाद शोभायात्रा मालरोड़ होते हुए पुराने उपायुक्त कार्यालय चौक पहुंचेगी। मां की शोभायात्रा को खूबसरूत व सुंदर बनाने के लिए नवयुक्त मंडल व मां शूलिनी देवी सेवा मंडल का विशेष सहयोग मिल रहा है। धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि मां की शोभायात्रा को भव्य बनाने में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीराआनंद, नरदेव बड़ोला, कुशल जेठी, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, बाबू राम, शैलेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, टेकचंद अजय सूद, तपश, दिनेश, बादल, नीरज व अन्य सदस्य बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे।

News Archives

Latest News