महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत

Crime Kullu

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग दर्रा में एक महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला को दर्रे में पहले तो सांस लेने में दिक्कत आई, लेकिन जब उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां उसने दम तोड़ दिया। मनाली पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान लवली खन्ना लुधियाना के रूप में हुई है। महिला सुबह रोहतांग दर्रे पर घूमने के लिए गई हुई थी। इस दौरान महिला को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जब महिला की समस्या ज्यादा बढ़ गई तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा दर्रे पर पहुंचे और महिला को मनाली अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एस एचओ मनाली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के मौत के कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

News Archives

Latest News