हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने 28873 मामलों का किया निपटारा

Others Shimla
DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के पास 31 मई, 2019 तक कुल 33662 मूल आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 28873 मामलों का अन्तिम निपटारा किया जा चुका है। ट्रिब्यूनल के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उपरोक्त आवेदनों के अतिरिक्त इस अवधि के दौरान 896 अवमानना याचिकाएं, 37 समीक्षा याचिकाएं, 124 निष्पादन याचिकाएं और 9466 विविध याचिकाओं का निपटारा भी किया गया। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ट्रिब्यूनल के पास हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से 6485 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 1739 मामलों का निपटारा किया गया। उल्लेखनीय है कि 18 अपै्रल, 2017 तथा 14 अपै्रल, 2018 को दो सदस्यों (प्रशासन) का कार्यकाल पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में वर्तमान में माननीय अध्यक्ष बैंच और एक माननीय न्यायिक सदस्य बैंच कार्य कर रहा है।

News Archives

Latest News