कबाड़ के गोदाम में लगी आग, कार भी जली

Crime Himachal News Solan

DNN परवाणू
हिमाचल के प्रदेश प्रवेश द्वार परवाणू में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में यहां पर पार्क हुई एक कार भी आग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार आग परवाणु के सैक्टर-4 स्थित कबाड़ के एक गोदाम में लगी। अग्नी शमन विभाग के अनुसार आगजनी में करीब 5 लाख का नुक्सान हुआ हैं। आग की चपेट में वहां खड़ी एक एस्टीम कार आ गई और वह भी पूरी तरह से जल गई।

 

News Archives

Latest News