DNN सोलन
सोमवार को सोलन आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ झूठे वायदे न करें इसलिए सोलन कांग्रेस ने रविवार का यज्ञ किया। यह यज्ञ सोलन के चिल्ड्रन पार्क में किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि यज्ञ के दौराने कांग्रेसियों भगवाने से प्रार्थना की कि पिछले चुनावों में किए गए वायदों को लेकर अपना जवाब दे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोलन दौरा है। यहां पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा से ठीक पहले कांग्रेसियों ने एक यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में कांग्रेसियों ने मंत्री बोलकर भगवाने से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री सोलन में जनसभा के दौरान जुमले न बोले।
कांग्रेस के मीडिया पैनालिस्ट अमन सेठी, महासचिव रोहित शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि यह यज्ञ इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री फिर झूठी घोषणाएं करके जनता का बेवकूफ न बनाए।
WATCH VIDEO















