MODI की रैली के दौरान SOLAN में यह रहेगा ट्रैफिक PLAN

Others Solan

DNN सोलन
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोलन में आयोजित होने वाली रैली के दौरान यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव रहेगा।
कुमारहट्टी बड़ोग मार्ग वन वे रहेगा। इसी प्रकार से चंबाघाट से सपरून भी वन वे रहेगा।
करीब 12:30 बजे के बाद शहर के लगभग सभी सड़कों को कुछ देर के लिए सील कर दिया जाएगा। इन सड़कों पर यातायात नहीं गुजर पाएगा। वही सुबह से ही सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त विनोद कुमार ने इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक रैली में भाग लेने के लिए शिमला की तरफ से आने वाले वाहन पुराने बस स्टैंड तक 12:30 बजे तक आ सकेंगे। यहां पर रैली में शामिल होने वाले लोगों को उतारने के बाद वाहन सब्जी मंडी मैदान में पार्क किए जाएंगे। सुबह 10:00 बजे से चंबाघाट से सपरून की ओर यातायात वन भी रहेगा। किसी भी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को लोअर बाजार से चौक बाजार होते हुए क्षेत्रीय अस्पताल की ओर भेजा जा सकेगा।

इसी प्रकार से राजगढ़ की ओर से आने वाली गाड़ियों को केवल कोटलानाला चौक तक आने दिया जाएगा ।
किस रूट से शिमला और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को 12:30 बजे तक सपरून की ओर जाने दिया जाएगा। जबकि करीब 1:00 बजे के बाद सारा यातायात सुल्तानपुर मार्ग की ओर जीरो प्वाइंट से डाइवर्ट कर दिया जाएगा।
नाहन व परमाणु की ओर से आने वाले वाहनों को दोहरी दिवल तक आने की इजाजत होगी। यहां पर से रैली में भाग लेने वालों को उतारने के बाद वाहन रबोन की तरफ पार्क किए जाएंगे।

 

News Archives

Latest News