DNN सोलन
सोलन शहर में कांग्रेस व भाजपा ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। जिसके बाद अब शहर के चुनावी माहौल दिखने लगा है। हालांकि सोलन ही दलों के प्रत्याशी अभी तक व्यक्तिगत तौर पर सोलन में प्रचार करने के लिए नहीं पहुंचे है, लेकिन दोनों दलों के समर्थक उनके लिए घर घर जाकर वोट मांग रहे है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनव चंदले के नेतृत्व सोलन के कांग्रेसियों ने शहर के माल रोड़ पर प्रचार किया। जबकि भाजपाई भी विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शहर में लोगों को निमंत्रण देते हुए दिखाई दिए।















